Bihar Police Admit Card Download Link 2025 | बिहार पुलिस एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?


बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा बिहार सरकार द्वारा सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा जुलाई और अगस्त 2025 में विभिन्न तिथियों पर होगी। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय जैसी जानकारी होती है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे समय पर जरूर डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

Bihar Police Admit Card Download Link 2025 | बिहार पुलिस एडमिट कार्ड कैसे चेक करें  

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, वे अब अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की जानकारी होती है। समय से पहले डाउनलोड करना जरूरी है।

Bihar Police Admit Card Download Link 2025

Official Notification PDF डाउनलोड लिंक (CSBC) :-  https://csbc.bihar.gov.in/Advt/Advt-02-2025-Driver-Constables.pdf

Bihar Police Admit Card Download link :-  https://csbc.bihar.gov.in/

 कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया?

  • कुल 19,838 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए लगभग 16.7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है

एग्जाम डेट और पैटर्न की पूरी जानकारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा कई ( 6 -चरणों )चरणों में आयोजित हो रही है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट के माध्यम से ली जा रही है। 6 -चरणों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी — 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को।
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा और कुल समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है|
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होता है, आमतौर पर सुबह 9:30 बजे। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा।

Bihar Police Constable Paper Leak 2025 Latest News: 

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की शुरुआत के साथ ही बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। परीक्षा के पहले ही दिन कई जिलों से पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़े की खबरें सामने आईं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश की।
पटना और अन्य जिलों में पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थियों और नकल कर रहे छात्रों को रंगे हाथ पकड़ा। कुछ के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, नकली एडमिट कार्ड और मोबाइल फोन मिले हैं। कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा में धांधली कराने वाला एक संगठित गैंग भी सक्रिय था।


👍पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद! अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो जरूर शेयर करें।



Post a Comment

0 Comments